ब्रेकिंग::केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कैंची धाम पहुंचकर किए नीब करौरी बाबा के दर्शन

ख़बर शेयर करें

भवाली। कैंची धाम में शनिवार को केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर प्रबंधन की ओर से प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया और उन्हें बाबा नीब करौरी महाराज की लीलाओं पर आधारित पुस्तक भेंट की। प्रबंधक ने उन्हें धाम के इतिहास और बाबा की शिक्षाओं से भी अवगत कराया।
केंद्रीय मंत्री के कैंची धाम पहुंचने पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी, महेंद्र सिंह बिष्ट, संजय भट्ट, राहुल तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे। कैंची धाम में देश-विदेश से लगातार श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। वीआईपी और आम श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था के चलते धाम इन दिनों आस्था के प्रमुख केंद्र के रूप में चर्चा में बना हुआ है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page