ब्रेकिंग::ट्रक बोलेरो की आमने सामने भिड़ंत

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमड़िया के पास सोमवार को ट्रक और मैक्स बोलेरो की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जा रहा ट्रक और हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर जा रही मैक्स बोलेरो पास लेने के दौरान आमने-सामने टकरा गए।
टक्कर के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सुचारू किया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नही हुवी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page