ब्रेकिंग::नदी में डूबी दो युवतियां, मौत

ख़बर शेयर करें

सतपुली के दंग्लेश्वर मंदिर में सोमवार को जल अभिषेक को आईं दो युवतियों की पूर्वी नयार नदी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

सतपुली के थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि दो युवतियां दंग्लेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने आईं थीं। जलाभिषेक से पहले दोनों का पूर्वी नयार नदी में नहाते समय पैर फिसल गया और दोनों ही नदी के तेज बहाव में बह गईं। दोनों को मंदिर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सतपुली पौड़ी हाईवे पुल के पास से स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर निकाला जा सका। इसके बाद दोनों युवतियों को स्वास्थ्य केंद्र सतपुली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवतियों की पहचान रुबी उर्फ सरोज (24 साल) पुत्री श्याम सिंह रावत निवासी ओडलसैंण और अदिति उर्फ सोनी (15 साल) पुत्री निर्मल सिंह, निवासी चैलूसैंण (द्वारीखाल) के रूप में हुई है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page