ब्रेकिंग::जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों के तबादले जल्द हो सकते हैं

ख़बर शेयर करें

सचिवालय में नौकरशाही में फेरबदल के बाद अब कई जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों के तबादले जल्द हो सकते हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा उप चुनाव के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी कभी भी फैसला ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पंचायती राज अधिकारियों के लिए एआई कार्यशाला का समापन

दो रोज पहले सरकार ने सचिवालय में 15 आईएएस समेत 17 अफसरों के दायित्वों में फेरबदल किया था। इसके बाद से अब जिलों में डीएम और पुलिस कप्तानों के तबादलों की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। इनके तबादलों पर प्रारंभिक कसरत भी शुरू हो चुकी है। दरअसल, कई जिलाधिकारियों को एक ही जिले में दो साल का कार्यकाल हो चुका या फिर होने वाले हैं। ऐसे में इनके स्थानों पर दूसरे आईएएस अफसरों पर मौका मिलने की उम्मीदें जताई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में 112, खतरे में SOS, छात्राओं को पुलिस ने बताया सुरक्षा का मंत्र

देहरादून की जिलाधिकारी का कार्यकाल दो साल से ऊपर हो चुका है, जबकि पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के जिलाधिकारियों के भी दो-तीन माह बाद दो साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। वहीं, यूएसनगर के जिलाधिकारी भी कुछ माह बाद रिटायरमेंट होने वाले हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page