ब्रेकिंग::गरमपानी में अनियंत्रित होकर सड़क में पलटी पिकअप

ख़बर शेयर करें

गरमपानी। भवाली अल्मोड़ा हाइवे स्थित फ्रॉग कैम्प के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई। जिससे सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने टीम के साथ मौके पहुँचकर चालक परिचालक को वाहन से बाहर निकाला। जिसके बाद तत्काल यातयात सुचारू किया गया। प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि पिकअप में चालक परिचालक ही थे। दोनों सकुशल थे। उन्होंने कहा कि अगर खाई की तरफ वाहन पलटता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page