ब्रेकिंग::न्यूज::ट्रिपलिंग कर रहे थे अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा दो पहिया वाहन मौत

ख़बर शेयर करें

दो पहिया वाहन में हादसों की खबरे आना आम बात हो गई है। लेकिन कइ बार खुद की लापरवाही का हमे शिकार होना पड़ता है। उत्तरकाशी जनपद से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है यहां एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया।
प्राप्त समाचार के मुताबिक शनिवार को उत्तरकाशी जिले के डुंडा तहसील अंतर्गत धौन्तरी रातलधार के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी , बताया जा रहा है स्कूटी में 3 लोग सवार थे यह लोग रातलधार से उत्तरकाशी की ओर जा रहे थे।
सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम घटना स्थल पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर 100 मीटर गहरी खाई से शव निकाले। मृतकों में दो सगे भाई बताए जा रहे हैं। मृतकों की शिनाख्त हर्षलाल पुत्र शांतिलाल निवासी उत्तरकाशी और सोहनलाल पुत्र फगडसदास तथा मोहनलाल पुत्र फगडस दास निवासी मुखेम टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page