जमीनों की ऑनलाइन होगी रजिस्ट्री
हल्द्वानी। प्रदेश के रजिस्ट्री दफ्तरों में जल्द ही घर बैठे जमीनों की रजिस्ट्री कराई जा सकेगी। रजिस्ट्री की प्रक्रिया को ऑनलाइन शुरू करने के लिए व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है। रजिस्ट्री दफ्तर में जमा दस्तावेजों का नोटिफिकेशन एसएमएस व व्हाट्सएप के माध्यम से मिलेगा। रजिस्ट्री की प्रति और दस्तावेज की पीडीएफ ई-मेल के माध्यम से मुहैया कराई जाएगी। स्टांप एवं निबंधन विभाग उत्तराखंड के सचिव दिलीप जावलकर ने व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश जारी किए हैं। रजिस्ट्री दफ्तरों में घर बैठे जमीनों की रजिस्ट्री कराने की व्यवस्था शुरू कराने के लिए कवायद चल रही है।
स्टांप एवं निबंधन विभाग उत्तराखंड के स्तर से संबंधित सॉफ्टवेयर तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सॉफ्टवेयर तैयार होने के बाद ऑनलाइन रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सचिव जावलकर ने बताया कि रजिस्ट्री की पीडीएफ ई-मेल
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

