ब्रेकिंग न्यूज:: दिल्ली में बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों की नो एंट्री

ख़बर शेयर करें

बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों को गुरुवार से राजधानी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) के बिना वाहनों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाहर पंजीकृत और बीएस-6 से कम श्रेणी के वाहनों को ग्रेप 3 तथा और ग्रेप 4 लागू होने पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंत्री ने दावा किया कि इस वर्ष वायु गुणवत्ता पिछले साल की तुलना में करीब आठ महीने बेहतर रही। उन्होंने माना कि हाल में प्रदूषण का स्तर बढ़ा है, लेकिन दावा किया कि स्थिति गत वर्ष से बेहतर है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page