ब्रेकिंग न्यूज::कढ़ाई पनीर में निकली हड्डी, एसडीएम ने किया सील

ख़बर शेयर करें

उत्तर प्रदेश
हवेली होटल में उत्तराखंड के अफसर खा रहे थे कढ़ाई पनीर, निकली हड्डी, एसडीएम ने किया सील
यदि आप होटल रेस्टोरेंट में यह सोच कर जाते हैं कि इस रेस्टोरेंट में सिर्फ वेजीटेरियन खाना बनता है तो आप गलत है बिजनौर के गजरौला होटल हवेली में एक मामला आया जिसमें कड़ाई पनीर में निकली हड्डी।

गजरौला के हवेली होटल में उड़ीसा के आब्जर्वर के कढ़ाई पनीर में निकल आई हड्डी, अफसरों की टीम ने होटल को कराया बंद

यह भी पढ़ें 👉  नीली बत्ती लगाकर घूम रहा था फर्जी आईबी अधिकारी, रौब के लिए रखी थी एयरगन

बिजनौर । दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पर स्थित हवेली होटल में उड़ीसा के आब्जर्वर के खाने में हड्डी आने पर हड़कंप मच गया। उन्होंने न सिर्फ होटल स्टाफ को फटकार लगाई बल्कि प्रशासन को भी इसकी सूचना दी। इसके बाद उप जिलाधिकारी चंद्रकांता, पुलिस व खाद्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। होटल हुआ सील

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 23 से 25 अक्टूबर तक सजेगा किताब कौतिक

राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान उत्तराखंड के डायरेक्टर श्रीश कुमार सीनियर पीसीएस अधिकारी हैं। उस समय वह उड़ीसा के वर्कर जिले में भटली लोकसभा के ऑब्जर्वर भी हैं।

हवेली होटल में खाने के लिए रुके थे

बीते शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे अपने बेटे हर्ष के साथ अल्मोड़ा से दिल्ली जा रहे थे। वह गजरौला में हाईवे किनारे स्थित हवेली होटल में खाना खाने के लिए रुक गए। खाने में उन्होंने कढ़ाई पनीर व दाल मखनी ऑर्डर दिया। खाना आने के बाद जब उन्होंने शुरू किया तो कढ़ाई पनीर में एक हड्डी आ गई।
खाने में उन्होंने कढ़ाई पनीर व दाल मखनी ऑर्डर दिया। खाना आने के बाद जब उन्होंने शुरू किया तो कढ़ाई पनीर में अचानक से मुर्गे की हड्डी आ गई। उन्होंने पहले होटल के स्टाफ को फटकार लगाई और फिर डीएम राजेश कुमार त्यागी को सूचना दी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page