ब्रेकिंग:: नगर पॉलिका के कूड़ा निस्तारण पर जांच, डीएम ने गठित की समिति

ख़बर शेयर करें

रामनगर पालिका के कूड़ा निस्तारण पर जांच, डीएम ने गठित की समिति
रामनगर। नगर पालिका परिषद रामनगर के कूड़ा एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जांच समिति गठित की है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के निर्देशों के क्रम में गठित समिति अभिलेखीय और स्थलीय जांच कर 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी।
नगर पालिका की ओर से कूड़ा एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के निस्तारण के लिए हल्द्वानी स्थित झील विकास प्राधिकरण के प्लास्टिक प्लांट का उपयोग किए जाने की जानकारी दी गई थी। जबकि उक्त प्लांट के वर्तमान में क्रियाशील नहीं होने की सूचना है। ऐसे में इसके वास्तविक स्थिति के साथ पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों की जांच की जाएगी।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी रामनगर की अध्यक्षता में समिति गठित की है, जिसमें उप कोषाधिकारी रामनगर को सदस्य बनाया गया है। समिति यह जांच करेगी कि पालिका वर्तमान में कूड़े और सिंगल यूज प्लास्टिक का निस्तारण कहां और किस तरीके से कर रही है।
इसके अलावा चालू वित्तीय वर्ष में ब्लीचिंग पाउडर, डीबीटी एवं अन्य आवश्यक रसायनों के स्टॉक, खरीद और स्टॉक रजिस्टर में दर्ज प्रविष्टियों की भी जांच होगी। पालिका के कार्मिकों और पर्यावरण मित्रों की शासन द्वारा निर्धारित एसओपी के अनुसार बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज होने की स्थिति का भी परीक्षण किया जाएगा।
समिति को सभी संबंधित अभिलेखों और साक्ष्यों के साथ तथ्यात्मक, स्पष्ट और बिंदुवार जांच आख्या 15 दिन के भीतर जिलाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page