ब्रेकिंग::घर के बाथरूम में घुसा भयानक साँप

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- गरमपानी के एक घर में के बाथरूम में सांप दिखने से हड़कंप मच गया। लोगों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी।
सोमवार को गरमपानी में एक घर के बाथरूम में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। घर की एक महिला दया उप्रेती बाथरूम का गेट खोलकर अंदर जाने ही वाली थी कि उनकी नजर सांप पर पड़ी। सांप को देखकर उनके होड़ उड़ गए। सांप को देखने के बाद उन्होंने चिल्लाकर अपने घर के सदस्यों को बुलाया। इतना बड़ा सांप देखने के लिए मौके पर आस-पास के लोगो की भीड़ भी जुट गई।
लोगों ने बाथरूम में सांप के दिखने की सूचना वन विभाग टीम को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की मौके पर रवाना हुई।
जिसमे भवन स्वामी कमलेश उप्रेती ने बताया कि 2 घण्टो तक साँप बाथरूम में रहा जिसमे वन विभाग की टीम के आने से पहले ही साँप जंगल की तरफ चला गया जिसके बाद वन विभाग की टीम को वापस भेज दिया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page