ब्रेकिंग:: यहां निकाय चुनाव के लिए नेताओं को करना होगा इंतजार

ख़बर शेयर करें

निकाय में अध्यक्ष समेत सभासद बनने का सपना संजोए नेताओं को अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। यहां नए परिसीमन का नोटिफिकेशन जारी न होने से अभी मतदाता सूची भी तैयार नहीं हो पाई है। लिहाजा इस निकाय में फिलहाल चुनाव टलना तय हैं।
इन दिनों प्रदेशभर में कई निकायों का परिसीमन किया जा रहा है। इन्हीं में से पछुवादून का हरबर्टपुर निकाय भी शामिल है। इस निकाय में ढकरानी ग्राम पंचायत का एक वार्ड शामिल किया गया है। इसके बाद परिसीमन की कार्रवाई तो पूरी की जा चुकी है, लेकिन अभी शासन से नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मतदाता सूची बनाने का काम शुरू हो पाएगा। ऐसे में अन्य निकायों में जून में संभावित चुनावों के साथ हरबर्टपुर निकाय का चुनाव होना संभव नहीं है। लिहाजा यहां चुनाव की तैयारियों में लगे संभावित प्रत्याशियों को अपना भाग्य आजमाने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। नोटिफिकेशन के बाद ही वार्डों का आरक्षण भी तय किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश मार्ग के सुधारीकरण की मांग, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

नए परिसीमन से बदलेंगे राजनैतिक समीकरणनए परिसीमन का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद हरबर्टपुर निकाय के राजनैतिक समीकरण भी बदल जाएंगे। अभी तक हरबर्टपुर निकाय के राजनैतिक समीकरण गढ़वाली और मैदानी मूल के मतदाताओं के ईर्द-गिर्द ही घूमते थे। लेकिन ढकरानी पंचायत के जिस वार्ड को शामिल किया जा रहा है, उस वार्ड में एक समुदाय विशेष की जनसंख्या अधिक है और उस समुदाय विशेष से एक महिला नेत्री लंबे समय से अध्यक्ष बनने के लिए जद्दोजहद में लगी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

आरक्षण पर टिकी हैं संभावित प्रत्याशियों की निगाहें

नए परिसीमन का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण तय किया जाएगा। संभावित प्रत्याशियों की निगाहें इसी आरक्षण पर टिकी हुई हैं। निवर्तमान बोर्ड में अध्यक्ष का पद सामान्य था। इस बार ओबीसी महिला आरक्षित होने की संभावना थी, लेकिन नए परिसीमन के बाद आरक्षण भी नए सिरे से लागू होगा। इससे कई संभावित प्रत्याशियों की निगाहें आरक्षण पर लगी हुई हैं। बताया जा रहा है कि कई नेता मनमाफिक आरक्षण कराने के लिए भाग-दौड़ में जुट गए हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page