ब्रेकिंग::देखकर निकले आज से अल्मोड़ा हाइवे पाँच घण्टे बन्द रहेगा आज से

ख़बर शेयर करें

भवाली से अल्मोड़ा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 16 अक्तूबर (आज) से 31 अक्तूबर तक रोजाना पांच घंटे (एक-एक घंटे के अंतराल में) बंद रहेगा। हाईवे के फ्रॉग प्वाइंट के पास पहाड़ी कटान का काम होने के कारण यात्रियों को सुबह आठ से शाम पांच तक परेशानी उठानी पड़ेगी। हालांकि, एनएच अधिकारियों ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कुल दस घंटों के अंतराल में हाईवे को एक घंटे बंद रखने और एक घंटे चालू रखने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

दो साल पूर्व आई आपदा में भवाली-अल्मोड़ा के बीच हाईवे को काफी नुकसान हुआ था, लेकिन बजट न मिलने के कारण हाईवे की मरम्मत नहीं हो पाने से राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही थी। एनएच के सहायक अभियंता रमेश चंद्र पांडे के अनुसार गरमपानी झूला पुल के पास में संवेदनशील थुआ की पहाड़ी को काट कर चौड़ा किया जा रहा है। भवाली-अल्मोड़ा के बीच हाईवे 16 से 31 अक्तूबर तक सुबह आठ से शाम पांच तक होगी प्रभावित रहेगा। उन्होंने असुविधा से बचने के लिए हल्द्वानी से अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जाने वाले यात्रियों को भवाली से रामगढ़ होते हुए अल्मोड़ा की ओर जाने की सलाह दि है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page