ब्रेकिंग::ऋषिकेश में गंगा के तेज बहाव में बह गई पाँच साल की बच्ची, ये रहा कारण

ख़बर शेयर करें

ऋषिकेश। गंगा किनारे घाटों में लापरवाही से कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं। यहां मुनिकीरेती के एक आश्रम के घाट के पास पांच साल की मासूम बच्ची गंगा के तेज बहाव में बह गई। तत्काल एसडीआरएफ की टीम मौके पहुंची और बच्ची की तलाश को गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह दिल्ली का एक परिवार वेदांत आश्रम घाट पर स्नान कर रहा था। परिवार की पांच वर्षीय बच्ची आशी पुत्री अमरनाथ निवासी अशोक नगर दिल्ली का अचानक पैर फिसला और वह पानी के तेज बहाव में बह गयी। उसे बचाने का प्रयास करते देखते ही देखते वह गंगा की तेज लहरों में खो गई। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस दी । सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन मासूम बच्ची का कहीं पता नहीं चल पाया । एसडीआरएफ अब सोमवार सुबह को फिर से सर्च किया जाएगा।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page