ब्रेकिंग::तीन अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

ख़बर शेयर करें

अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 20 से EVM-VVPAT की FLC
हल्द्वानी। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर सोमवार को तहसील हल्द्वानी स्थित एनआईसी कक्ष में साप्ताहिक बैठक हुई। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण की प्रगति से अवगत कराया गया।
बैठक में बताया गया कि 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहे SIR में प्रारूप-6, 7 और 8 के तहत प्राप्त दावों एवं आपत्तियों पर नोटिस और सुनवाई की प्रक्रिया 28 सितंबर तक पूरी की जानी है। इसके बाद 3 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन प्रस्तावित है।
अब तक जिले में कुल 43,551 फॉर्म प्राप्त हुए हैं। इनमें 5,819 फॉर्म अनप्रोसेस्ड हैं, जबकि 12,561 फॉर्म अस्वीकृत किए गए हैं और 25,124 फॉर्म के आधार पर ई-रोल अपडेट किया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि Multiple Entries के तहत Photo Similar Entries (PSE) और Demographic Similar Entries (DSE) की कोई एंट्री फिलहाल बीएलओ ऐप पर प्रदर्शित नहीं हो रही है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय ने बताया कि SIR को लेकर राजनीतिक दलों के साथ नियमित साप्ताहिक बैठकें की जा रही हैं। बैठक में प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सवालों का समाधान किया गया। रामनगर, नैनीताल और भीमताल विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधि ऑनलाइन जुड़े। उन्होंने बताया कि SIR की प्रक्रिया लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में पूर्ण हो चुकी है।
20 अक्टूबर से EVM-VVPAT की FLC संभावित
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जिले में EVM और VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) भी प्रस्तावित है। अधिकारियों के अनुसार 20 अक्टूबर 2026 से FLC शुरू होने की संभावना है। जिले में वर्तमान में 1541 बैलेट यूनिट (BU), 2416 कंट्रोल यूनिट (CU) और 2524 VVPAT उपलब्ध हैं।
FLC में प्रत्येक राजनीतिक दल के दो अधिकृत प्रतिनिधि शामिल हो सकेंगे। इसके लिए राजनीतिक दलों को प्रतिनिधियों के नाम, मोबाइल नंबर, पिता/पति का नाम, पूरा पता, आधार/वोटर आईडी की जानकारी, संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां और दो नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराने होंगे।
बैठक में एसडीएम हल्द्वानी मोनिका, एसडीएम कालाढूंगी सुधीर कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे, तहसीलदार कुलदीप पांडे समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page