ब्रेकिंग:: भवाली में पीएनबी की फर्जी फाइल भेजकर खाते से 17.50 लाख उड़ाए, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

भवाली। साइबर ठगों ने पीएनबी बैंक की फर्जी फाइल भेजकर भवाली निवासी एक व्यक्ति के मोबाइल को हैक कर उसके बैंक खाते से करीब 17.50 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करने के साथ ही कोतवाली भवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेहड़, गोल बिल्डिंग के पास निवासी रतन प्रकाश कन्नौजिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अगस्त को करीब 11:30 बजे वह अपने घर पर थे। इसी दौरान उनके फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीएनबी बैंक की फर्जी फाइल भेजी। फाइल खोलने के बाद उनका मोबाइल हैक कर लिया गया। इसके बाद उनके पीएनबी खाते से दो अलग-अलग लेनदेन में पहले तीन लाख रुपये और फिर 14,50,007.08 रुपये निकाल लिए गए। इस तरह खाते से कुल 17,50,007 रुपये की रकम धोखाधड़ी से निकाल ली गई। पीड़ित के अनुसार रकम निकलने की जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद कोतवाली भवाली में तहरीर देकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपराध संख्या 32/26, धारा 418(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर, बैंक खाते और लेनदेन से जुड़े अन्य विवरणों की जांच कर रही है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page