ब्रेकिंग:: अल्मोड़ा भवाली हाइवे मलवा आने से बंद, वापस लौटाई गाड़िया

ख़बर शेयर करें

भारी बारिश के चलते एसडीएम ने मार्ग यातायात डायवर्ट किया

गरमपानी- भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में झूला पुल गरमपानी में थुवा की पहाड़ी से लगातार भारी मात्रा लगातार मलवा आने से वाहनों की आवाजाही ठप होने से यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसमे कैची धाम के उपजिलाधिकारी बी सी पन्त ने लिखित आर्देश जारी करते हुए कहा कि अल्मोड़ा से आने वाले वाहनो को क्वारब नथुवाखान होते हुए भवाली की तरफ भेजा गया। वही हल्द्वानी से आने वाले वाहन भवाली से नथुवाखान होते हुए रानीखेत अल्मोडा़ की तरफ जायेगें। पुलिस ने खैरना से वाहनों को क्वारब की ओर यातायात डायवर्ट कराया।
वही मार्ग बन्द होने के बाद हलद्वानी तथा अल्मोड़ा की तरफ आने जाने वाले वाहनो को खैरना पुलिस ने वापस करवाया गया।
वही झूला पुल के पास मलवा आने के बाद लगातार पहाड़ी से पत्थर गिरते रहे जिसके चलते देर रात तक मार्ग खोला नही जा सका, जिसके बाद से मार्ग बन्द रहा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page