ब्रेकिंग:: आधी रात को पति पत्नी की दर्दनाक हत्या

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर में बुधवार रात घर में घुसकर पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है। बीच-बचाव को आई महिला को घायल कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोहरे हत्याकांड से सनसनी है।

पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या सात आजादनगर में बीती रात घर में घुसकर पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया गया। दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक संजय यादव मूल रूप से यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला था और घर जमाई बनकर पत्नी सोनाली के साथ उसके मायके में ही रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

सोनाली की चीख पुकार सुनकर जब उसकी मां गौरी मंडल बचाने दौड़ी तो हमलावर ने उस पर भी हमला बोल दिया इतना ही नहीं संजय के पुत्र जय को भी हमलावर ने धक्का दिया और फिर इत्मीनान से फरार हो

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

गया।

बुरी तरह लहूलुहान गौरी मंडल को मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है,

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, मौके पर तमाशबीनों का इकट्ठा है। शांति व्यवस्था के मद्देनज़र मृतक के घर के पास भारी फोर्स को तैनात किया गया है, पुलिस ने मृत दंपत्ति के घर को एहतियातन सील कर दिया है। फोरेंसिक टीम भी हत्याकांड की जगह पहुँच गयी है और अहम सुराग हासिल किये हैं,

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में महाकालेश्वर टैक्सी कल्याणकारी समिति का उद्घाटन

बताया जा रहा है कि दंपत्ति सिडकुल की किसी कम्पनी में काम करते थे, मृतक के पुत्र जय ने पुलिस को बताया कि हमलावर युवक पहले पड़ोस में ही किसी महिला के साथ किराये पर रहता था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है और मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page