ब्रेकिंग::एक दरोगा सस्पेंड, दो लाइन हाजिर, आईजी कुमाऊ ने लिया एक्शन

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर । कुमाऊं के पुलिस महानिरीक्षक डॉ नीलेश आनंद भरणे ने आज उधम सिंह नगर में ओआर के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। आईजी ने एक उपनिरीक्षक को सस्पेंड कर दिया है। दो उप निरीक्षक को किया लाइन हाजिर व दो के विरुद्ध प्रारम्भिक जांच के आदेश दिए हैं। आज पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं क्षेत्र डॉ. नीलेश आनंद भरणे द्वारा जनपद उधम सिंह नगर के रूद्रपुर सर्कल का आदेश कक्ष (ओआर) लेकर धोखाधडी से सम्बन्धित अभियोगों की समीक्षा कर यह कार्रवाई की गई। कोतवाली रुद्रपुर में नियुक्त उप निरीक्षक जयप्रकाश के के पास सबसे ज्यादा 21 अभियोग लम्बित चल है जो किसी विगत लगभग एक माह से अनुपस्थित चल रहा है। इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर को निर्देशित किया कि उक्त उपनिरीक्षक को तत्काल निलंबित किया जाये ।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

कोतवाली रुद्रपुर में उपनिरीक्षक अशोक फर्त्याल के पास धोखाधडी के 06 अभियोग लम्बित है जिसमें 16 अभियुक्त है जिनकी गिरफ्तारी हेतु कोई प्रयास नहीं किया लिहाजा उक्त उपनिरीक्षक की प्रारम्भिक जांच किये जाने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

कोतवाली रुद्रपुर में नियुक्त उपनिरीक्षक अनुराग सिंह द्वारा 14 संदिग्ध अयुक्तों को वांछित नही किया गया जिसकी सत्यनिष्ठा संदिग्ध के सम्बन्ध में प्रारम्भिक जांच के आदेश दिये। थाना ट्रांजिट कैम्प में नियुक्त उपनिरीक्षक विकास रावत द्वारा बलवे के एक अभियोग में केवल एक अभियुक्त के विरुद्ध ही चार्जशीट प्रेषित करने, चोरी के अभियोगें का अनवारण न करने तथा 06-06 महीने से अकारण किसी भी अभियोग में वैधानिक कार्यवाही न करने का लेकर लाईन हाजिर करने के निर्देश दिये ।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page