ब्रेकिंग::एम्बुलेंस के अंदर से मिला 218 किलो गांजा

ख़बर शेयर करें

जिंदगी की तलाश में भागने वाली एंबुलेंस अब नशा तस्करी के काम भी आ रही है। अल्मोड़ा की भतरौंजखान पुलिस ने एक एंबुलेंस की चेकिंग की तो पुलिस कर्मियों की आंखें खुली ही रह गईं। एंबुलेंस से 218 किलो गांजा बरामद हुआ है। एंबुलेंस ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कंडक्टर फरार है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

सायरन बजाते एक तेज रफ्तार एंबुलेंस सोमवार देर शाम मोहान बैरियर के पास पहुंची। भतरौंजखान एसओ मदन मोहन जोशी ने बताया कि अंधेरा होने के कारण पहाड़ी रास्ते पर संभाल कर चलने की हिदायत देने के लिए एंबुलेंस को रोका गया। बातचीत के दौरान पुलिस को ड्राइवर-कंडक्टर पर शक हुआ। तलाशी में एंबुलेंस में मरीज की जगह 16 कट्टों में 218 किलो गांजा मिला। आरोपी ने अपना नाम रोशन लाल पुत्र चमन लाल (38) जबकि फरार व्यक्ति धर्मेन्द्र पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम स्युन्सी थाना थैलीसैण पौड़ी गढ़वाल है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page