भवाली की तरफ से नैनीताल जा रही स्कूटी सवार महिला पर पत्थर गिरने से हुई घायल,हायर सेंटर रेफर

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के हल्द्वानी ज्योलिकोट हाइवे स्थित भूमियाधार के पास स्कूटी सवार महिला पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जिससे वह घायल हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस महिला को निजी वाहन से अस्पताल लेकर पहुँचे। जहॉ चिकित्सको ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी हायर सेंटर रैफर कर दिया।
पुलिस जानकारी के कैलाश व्यू कम्पाउंड निवासी एक महिला भूमियाधार से नैनीताल की ओर जा रही थी। तभी मस्जिद के समीप पहुँचने पर पहाड़ी से एक पत्थर महिला पर गिर गया। जिससे वह चोटिल हो गई। जिसपर पुलिस द्वारा महिला को घायल अवस्था मे अस्पताल लाया गया। डॉ अरीता सक्सेना ने बताया कि महिला को घायल अवस्था मे अस्पताल लाया गया। जिसके कंधे, अंगूठे व होठ में चोट थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page