भवाली में पेयजल संकट दूर करने को सीएचसी के पास शुरू हुई बोरिंग

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। भवाली रामगढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के पास नए बोरिंग कार्य का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष पंकज आर्या और जल संस्थान के अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। पालिका अध्यक्ष पंकज आर्या ने बताया कि क्षेत्रवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संस्थान के सहयोग से बोरिंग कराई जा रही है। इससे लंबे समय से पानी की किल्लत झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि बोरिंग शुरू होने के बाद पंत स्टेट, दुगई स्टेट, कहल क्वीरा तथा रामगढ़ रोड क्षेत्र के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। नगर पालिका और जल संस्थान मिलकर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं, ताकि भविष्य में लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। इस दौरान जेई गोपाल सिंह कार्की, मनोज तिवारी, नवीन क्वीरा, सुनील, नवीन, किशोर, भुवन रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page