ग्राफिक एरा में किताब कौतिक मेला,60 प्रकाशकों की 60 हजार पुस्तकें, उठाइये लाभ

ख़बर शेयर करें

भवाली। सोमवार को भीमताल रोड़ स्थित एक होटल में किताब कौतिक मेले को लेकर आयोजको ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि
समाज में पढ़ने लिखने की संस्कृति को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से किताब कौतिक अभियान चलाया जा रहा है। कुमाऊँ के टनकपुर, बैजनाथ, चम्पावत, पिथौरागढ़ और द्वाराहाट कुल पांच जिलों में मेला करने के बाद अब नैनीताल जिले में पहली बार तीन दिवसीय किताब कौतिक मेले का आयोजन किया जा रहा है। अक्टूबर 6 और 7 अक्टूबर को ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में मेले का आयोजन होगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लेखक और विचारक प्रो. पुष्पेश पंत सहित देशभर से कई साहित्यकार, रंगकर्मी और मीडियाकर्मी भीमताल पहुंचेंगे। मुख्य संयोजक हेम पंत ने बताया कि अभियान टीम कुमाऊनी आर्काइव्स , क्रिएटिव उत्तराखंड आयोजित करा रही है। इस दौरान 60 प्रकाशकों की लगभग 60 हजार पुस्तकें, साहित्यिक परिचर्चा, पुस्तक विमोचन , फोटोग्राफी प्रतियोगिता, विज्ञान कोना, दूरबीनों से तारा अवलोकन, नेचर वॉक, पक्षी अवलोकन, स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल व प्रसिद्ध लेखकों से सीधी बातचीत होगी। स्कूली बच्चों के क्विज, ऐपण, चित्रकारी और कविता वाचन प्रतियोगिताएं होंगी।
5 व 6 अक्टूबर को सायं सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्राफिक ऐरा परिसर में आयोजित किये जायेगें। जिसमें घुघूती जागर टीम ,पवन पहाड़ी व कई अन्य कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेगें।
उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर को विभिन्न विद्यालयों में साहसिक पर्यटन, लोककला, चित्रकारी, अभिनय आदि विषयों पर  “कैरियर काउंसिलिंग सत्र” आयोजित किए जाएंगे। 6 और 7 अक्टूबर को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में वृहद पुस्तक मेला और साहित्यिक सत्र होंगे। इस दौरान मुख्य संयोजक हेम पंत, दयाल पांडे, संजीव भगत, मोहित जोशी, चन्द्र शेखर सेमवाल, आनंद पंत रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page