भवाली में बॉम बॉयस ने 68 रनों से जीता मुकाबला

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में युवा एकता मंच द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को नकुचियाताल और बॉम बॉयस के बीच मुकाबला खेला गया। कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष अफसर अली ने रिब्बन काट सभी खिलाड़ियों से परिचय कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बाम बॉयस ने पहले बल्लेबाजी कर 10 ओवरों में 163 रन बनायें। वही नकुचियाताल की टीम 95 रन बना पाई। अल्पसंख्यक अध्यक्ष अफसर अली ने कहा कि युवा एकता मंच हर वर्ष युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढाने का काम कर रही है। साथ ही युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति फिट रहने के लिए प्रेरित कर रही है। इस दौरान कबीर साह, संजय बर्गली, चन्दन मेहरा, तुसार आर्या, हिमांशु आर्या आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page