बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने किए जागेश्वर धाम के दर्शन

ख़बर शेयर करें

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों देवभूमि उत्तराखंड की वादियों का लुप्त उठा रहे हैं। उत्तराखंड पहुंचने पर जहां केदारनाथ के दर्शन किए, वहीं बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आज सुबह अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर धाम पहुंच कर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव की पूजा अर्चना कर देश में सुख शांति की कामना की। अभिनेता अक्षय कुमार के जागेश्वर धाम पहुंचने की खबर जैसे ही लोगो को लगी, देखते ही देखते जागेश्वर मंदिर में उनको देखने और फोटो खींचने के लिए लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। आपको बता दे की भगवान शिव विश्वंभर नाथ का प्रथम ज्योतिर्लिंग देवभूमि हिमालय के जागेश्वर में स्थित है। जागेश्वर का प्राचीन मृत्युंजय मंदिर धरती पर स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों का उद्गम स्थल है। यहां 125 देवी देवताओं का समूह स्थापित है, हर वर्ष यहां बड़ी संख्या में लोग सावन के महीने में जागेश्वर धाम पहुंचते है, और भगवान भोलेनाथ को दूध, जल चढ़ाते हैं और पूजा अर्चना कर मन्नत मांगते हैं, मान्यता है की जागेश्वर धाम में विराजमान भगवान शिव मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page