सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बोलेरो ने कुचला, मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी/शहर के व्यस्त नैनीताल रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा एमबीपीजी कॉलेज के समीप उस समय हुआ जब व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आ रही एक बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  नीली बत्ती लगाकर घूम रहा था फर्जी आईबी अधिकारी, रौब के लिए रखी थी एयरगन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति सड़क पर गिर पड़ा और बोलेरो का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page