मुक्तेश्वर लेटीबुंगा में युवक का शव संदिग्ध हालत में होटल की रैलिंग से लटका हुआ मिला, जांच में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें

धारी

मुक्तेश्वर लेटीबुंगा में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में होटल की रैलिंग से लटका हुआ मिला ।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे मुक्तेश्वर – लेटीबुंगा स्थित नामी होटल द मोक्स ईको इनन में एक युवक रैलिंग में लटके होने सूचना मिली ।

होटल कर्मीयों द्वारा मुक्तेश्वर पुलिस को सूचना दी
द मोक्स ईको इनन मुक्तेश्वर लेटीबुंगा में
कार्यरत होटल कर्मी युवक रैलिंग में कपडे़ से लटका पडा़ है ।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष्मान कार्ड से इलाज में परेशानी हो तो सीधे सीएमओ से करें शिकायत

थानाध्यक्ष कमित जोशी व पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच कर युवक को रैलिंग से उतारा । पुलिस द्वारा युवक को 108 सेवा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया । वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।

संतोष कुमार (23) पुत्र दिवान चन्द्र निवासी अघरिया धारी ,
मुक्तेश्वर लेटीबुंगा होटल में हाउस कींपिग का कार्य करता था ।
मंगलवार में युवक का शव होटल की रैलिंग से लटका हुआ मिला । जिससे क्षेत्र में मातम छा गया ।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट में 12 को राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से निपटेंगे लंबित मुकदमे

मृतक संतोष कुमार तीन भाईयों सबसे छोटा था । वह लगभग दो वर्ष से यहाँ हाउस कीपिग स्टाफ में था । इनका परिवार गांव में ही खेतीबाडी़ करता है ।

इधर सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में घटनास्थल पर लोग जमा हो गए। वहीं मामला आत्महत्या या हत्या यह जांच का विषय है । घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है ।
वहीं कार्यरत होटल कर्मियों ने बताया होटल में 8 कर्मचारी है । व होटल का मैनेजर पिछले दो दिनों छुट्टी में है ।

यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल

इधर घटना की सूचना परिजनों को मिली वे भी होटल पहुंच गये । जिनमें
वहीं सीसीटीवी खंगाल कर सभी लोगो ने उप प्रधान पंकज कुमार व सामजिक कार्यकर्ता निखिल कुमार के नेतृत्व मे ग्रामवासियों ने पुलिस के साथ मिलकर होटल के कैमरे खंगाले । एस ओ कमित जोशी का कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए शव को नैनीताल भेज दिया गया है बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा ।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page