भवाली में गैस समस्या पर मण्डल अध्यक्ष ने सांसद अजय भट्ट को बताई परेशानी

ख़बर शेयर करें

भवाली। क्षेत्र में रसोई गैस की गंभीर समस्या को लेकर अब जनप्रतिनिधियों ने भी भवाली उठाना शुरू कर दिया हैं। मण्डल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने एक बैठक के दौरान सांसद अजय भट्ट को क्षेत्र की जमीनी हकीकत से अवगत कराया और तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
उन्होंने बताया कि गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है। आरोप है कि एजेंसी में बाहरी व्यक्ति पर्ची काटकर लोगों को दे रहा है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, जिलाधिकारी के स्पष्ट आदेशों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। हिमांशु बिष्ट ने कहा कि उपभोक्ताओं को डीएससी नंबर आने के बाद भी घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। पहले पर्ची कटवाने के लिए लंबी कतार और फिर मैदान में सिलेंडर लेने के लिए अलग लाइन लगानी पड़ रही है। इतनी मशक्कत के बाद भी कई पात्र उपभोक्ताओं तक सिलेंडर नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने सांसद से मांग की कि इस अव्यवस्था पर तत्काल संज्ञान लेकर व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  धारी में हुआ स्वास्थ शिविर

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page