मंत्री के सामने भिड़े ब्लॉक प्रमुख सीडीओ

ख़बर शेयर करें

एकदिवसीय जनपद दौरे पर पहुंचीं जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य के सामने जिला योजना के कार्यों के लिए ब्लॉक को कार्यदायी संस्था बनाने की पैरवी करने पर तीन ब्लॉक प्रमुखों और सीडीओ के बीच नोंकझोंक हो गई। दोनों पक्ष एक दूसरे की मंत्री से शिकायत करते रहे। करीब 15 मिनट तक बहस के बाद बमुश्किल मंत्री ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

दरअसल, चम्पावत की ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, बाराकोट की विनीता फर्त्याल और पाटी की सुमनलता ने मंत्री रेखा के सामने सीडीओ की शिकायत की। तीनों ब्लॉक प्रमुखों का कहना था कि जिला योजना में उन्होंने अपने ब्लॉक के विकास के लिए अहम प्रस्ताव रखे हैं, जिनका बीते माह अनुमोदन मंत्री कर चुकी हैं। आरोप लगाया कि इन विकास कार्यों के लिए ब्लॉक को कार्यदायी संस्था न बना कर आरडब्ल्यूडी को निर्माण एजेंसी बनाने की तैयारी की जा रही है। इससे ब्लॉक स्तर के जनप्रतिनिधि नाखुश हैं। कहा कि कुछ दिन पूर्व डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने इन विकास कार्यों में ब्लॉक को कार्यदायी संस्था बनाने की बात कही थी। ब्लॉक प्रमुखों का कहना था कि उन्होंने वहां के जन प्रतिनिधियों के हिसाब से योजनाओं को रखा था। ताकि ब्लॉक स्तर पर वहां से चुने हुए प्रतिनिधि अपने हिसाब से अपने क्षेत्र में विकास कार्य करा सकें। मंत्री ने सीडीओ से इस बारे में पूछताछ की तो उन्होंने शासनादेश के अनुरूप कार्य करने की बात कही। जिले के चार ब्लॉक प्रमुखों ने तकरीबन एक करोड़ का प्रस्ताव जिला योजना में रखा था। सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत ने मंत्री से कहा कि शासनादेश के अनुरूप पूर्व से ही आरडब्ल्यूडी जिला योजना के काम कर रहा है। इस पर मंत्री ने शासनादेश दिखाने की बात कही।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page