मेहरागांव में खण्ड स्तरीय कला उत्सव का हुआ आयोजन

ख़बर शेयर करें

भवाली। मेहरागांव राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में खण्ड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में खण्ड स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छत्राओं शिक्षकों ने उत्सव में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कपिल विशिष्ट अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर कांडपाल रहे। वही नृत्य वादन गायन चित्रकला मूर्तिकला नाट्य पारंपरिक कहानी प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान नोडल अधिकारी प्रकाश सिंह नगदली, कार्यक्रम समन्वयक अंजना पंत, प्रदीप, शबनम, सरोजनी पाण्डे, शशिबाला आदि रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा सरकार में जंगलराज कायम, माफियाओं को मिल रहा संरक्षण: यशपाल आर्य

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page