ब्लॉक प्रमुख ने व्यू पाइंट का उद्घाटन किया

ख़बर शेयर करें

भवाली। भीमताल रोड़ स्थित डोब ल्वेशाल के आस्था कॉटेज में चतुर्थ राज्य वित्त आयोग से ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश सिंह बिष्ट ने व्यू पाइंट का उद्घाटन किया।ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने कहा कि भीमताल ब्लॉक में 15 से 20 व्यू पाइंट बनाये गए हैं। कहा कि ग्रामीणों को व्यू पाइंट का लाभ मिलेगा। प्रतीक्षालय के रूप में भी ग्रामीण इसका लाभ उठा सकते हैं। कहा धूप, व चढ़ाई चढ़ने के बाद यहां बैठकर प्रतीक्षा कर सकते हैं। पर्यटक यहां व्यू पाइंट से भीमताल का नजारा ले सकते हैं।
इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी एल डी आर्या, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बीना बेलवाल, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष हेमा आर्या, ग्राम प्रधान दिनेश चंद्र आर्या, सुजान सिंह रजवार, नवीन क्वीरा, पुष्पा देवी, संजीव भगत, कमल बिष्ट, विनोद आर्या आदि रहे।

यह भी पढ़ें 👉  वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page