-बैठक से जिसने वाले अधिकारियों की जिलाधिकारी से करेंगी शिकायत
भवाली। मंगलवार को विकास खण्ड रामगढ़ सभागर में क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन ब्लाक प्रमुख पुष्पा नेगी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों को ग्रामीण क्षेत्रों की राशन कार्ड, बिजली पानी की समस्याओं से अवगत कराया। वही विभागीय अधिकारियों ने जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज, जिलापूर्ति विभाग से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। लेकिन बैठक में अपनी बारी आने के बाद बीच से बैठक छोड़कर अधिकारी चले गए। जिससे ब्लॉक प्रमुख पुष्पा नेगी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी को पत्र लिख शिकायत की जाएगी। बैठक का संचालन सहायक विकास अधिकारी पंचायत गोपाल राम वर्मा द्वारा किया गया। प्रधान संगठन अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह दियोलिया व ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने 15 वित्त आयोग में कटौती किये जाने के सम्बंध में अवगत कराया। बैठक में शिक्षकों की कमी, जल जीवन मिशन, राशन कार्ड ऑनलाइन नही होने समस्या, बिजली के बिल ज्यादा आने की समस्या लोगो ने अधिकारियों को बताई।
ब्लॉक प्रमुख पुष्पा नेगी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों का धन्यवाद किया, साथ ही जिन अधिकारियों के द्वारा बैठक खत्म होने से पहले से पूर्व बैठक से प्रस्थान कर दिया गया उन अधिकारियों के प्रति रोष व्यक्त किया गया। कहा कि पूर्ति विभाग, उरेडा, दो तीन अन्य विभागों के अलावा सभी विभाग उठकर चले गए थे। जिनकी शिकायत जिलाधिकारी को की जाएगी। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य चंपा बिष्ट, ग्राम प्रधान शांति बिष्ट, दीपा नेगी आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

