ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश सिंह बिष्ट ने जंसवाद कार्यक्रम में समस्या सुन, अधिकारियों को दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें

जनसंवाद दिवस में ब्लॉक प्रमुख डाo हरीश सिंह बिष्ट ने आए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए। प्रमुख ने कहा करवाचौथ में महिलाओ के अवकाश के बाद भी जनसंवाद में महिलाओ ने प्रतिभाग किया जिससे महिलाओ की अपने कार्य क्षेत्र में कार्य करने की मनसा का साफ पता चलता है। विकासखंड में मनरेगा से हो रहे कार्यों के प्रति विभागीय लापरवाही पर ग्रामीणों प्रमुख जी से शिकायत कि जिस पर प्रमुख ने नाराजगी जताई विभागीय व ऑनलाइन सम्बन्धित कार्यों पर तेज गति से कार्य हो इस पर रुके कार्यों को सीघ्र करने के निर्देश दिए साथ ही न्याय पंचायत स्तर व विकास खण्ड स्तर पर खेल महाकुंभ को लेकर आगामी व्यवस्ताओ को लेकर बैठक की ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने का कार्य खेल महाकुंभ करेगा। बच्चे अपना बेहतर भविष्य के साथ ही खेल प्रतिभाओं मै आगे बड़ने का अवसर मिलेगा। ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा विकासखंड के भवन को 31अक्टूबर तक कार्य पूर्ण करने को कहा गया था विभाग अपने वादों में खरा नहीं उतरा इस पर प्रमुख जी ने नाराजगी जताई इस दौरान प्रधान जया बोहरा, लता पलड़िया, अनीता प्रकाश, सरस्वती रोतेला,कमल जोशी, धर्मेन्द्र शर्मा,उमेश पलड़िया, प्रेम मेहरा,ईश्वरी दत्त, नवीन क्वीरा, दुर्गा दत्त,बीडीओ के एन शर्मा एल डी आर्य राजदीप वर्मा, मोहन राम , उत्तम नाथ गोस्वामी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियंता नगर पालिका भवाली, भीमताल, स्वास्थ्य विभाग, ब्लॉक कमांडर धीरेंद्र जीना सहित ग्रामीण जनप्रतिनिधी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page