कैंची धाम में निर्माणाधीन पुल समेत अन्य कार्यों का ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

भवाली। मंगलवार को बेतालघाट के ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने कैंची धाम पहुंचकर निर्माणाधीन पुल समेत विभिन्न निर्माण कार्यों का गहन स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित निर्माण कार्य ठेकेदार व अधिकारियों से कार्यों की जानकारी ली। ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने कहा कि कैंची धाम में देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में यहां किए जा रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाना जरूरी है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप तेजी से पूरा करने तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कैंची धाम क्षेत्र में यातायात, पैदल आवाजाही और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य किए जाने चाहिए। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और ठेकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page