छोटा कैलाश में ब्लॉक प्रमुख और सीडीओ ने की शिव पूजा और वृक्षारोपण।
धारी (नैनीताल)। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल छोटा कैलाश में आस्था और पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा संगम देखने को मिला। भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अरविन्द कुमार पांडे , ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया, बीडीओ हर्षित गर्ग ने संयुक्त रूप से छोटा कैलाश मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की।इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करने के बाद, उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया।ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने इस मौके पर कहा कि छोटा कैलाश क्षेत्र की गहरी धार्मिक आस्था का केंद्र है। देवस्थानों को हरा-भरा रखना और पर्यावरण को बचाना हम सभी का परम कर्तव्य है। प्रमुख ने कहा पौराणिक मान्यता है कि शिव-पार्वती विवाह के पश्चात भगवान शिव ने यहां एक दिन विश्राम किया था। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यहां प्रत्येक वर्ष मेला आयोजित किया जाता हैं वर्षभर श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं दर्शन और जलाभिषेक करते है। भगवान शिव के आर्शीवाद से यहाँ तक पानी पहुंचाने का अवसर प्राप्त हुआ व्यू प्वाइंट विश्राम स्थल,पार्वती कुंड का निर्माण कराया गया। भविष्य में श्रद्धालुओं के लिये यहां सुविधाओं को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त मंदिर मिशन माला में समलित करने के लिये आभार जताया। सीडीओ अरविन्द कुमार पांडे ने सभी से अपील की कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी उचित देखरेख का जिम्मा भी उठाएं। यहां के आवागमन को सुगम बनाने के लिए प्रयास करेंगे। पर्यावरण, सुगम आवागमन, सुरक्षा, स्वच्छता, के विषयों पर कार्य किया जाएगा। इस धार्मिक स्थल को स्वच्छ बनाने में सभी से सहयोग करने की अपील की इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया, ग्राम प्रधान सुश्री लीलावती,यशोदा सम्मल,नवीन पलड़िया, धर्मेंद्र शर्मा,नन्दन बोरा, विक्रम सिंह, हरीश पलड़िया, पंकज सूर्या, राजेंद्र भनवाल, नवीन पांडे, गौरव रमोला,ईश्वरी दत्त कुंदन जीना, धीरेंद्र जीना, कमल कुल्याल, तारा पलड़िया बीडीओ हर्षित गर्ग केएमवीएन राजेश अधिकारी सहित शिवभक्त मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

