भवाली शिप्रा नदी में ब्लीचिंग पाउडर डालकर मार डाली मछलियां, देखने वाला कोई नही

ख़बर शेयर करें

भवाली। सोमवार सुबह अज्ञात व्यक्ति ने अल्मोड़ा हाइवे स्थित पुल से शिप्रा नदी में ब्लीचिंग पाउडर डालकर मछलियां मार दी। लोगो के हल्ला करने पर व्यक्ति मौके से भाग खड़ा हुआ। कुछ ही देर में कई मछलियां मर गई। वही पास से गुजर रहे निवर्तमान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने तत्काल लोगो की मदद से ब्लीचिंग पाउडर का कट्टा बाहर निकलवाया। लेकिन कुछ ही मिनटों में 10 से अधिक मछलियां मर गई। स्थानीय लोगो के मुताबिक व्यक्ति कट्टा नदी में फैककर भाग गया। कहा कि आये दिन लोग पुल के पास से कट्टो में भरकर कूड़ा भी फैकते रहते हैं। कहा ऐसे लोगो पर नजर रखकर कार्रवाई करनी चाहिए। कहा नदी में इन दिनों पानी कम है, जिससे मछलियां पुल के नीचे पानी मे एक जगह रहती है। नदी से जल्द ब्लीचिंग पाउडर का कट्टा समय रहते निकाल लिया गया था। कट्टे को बाहर निकलवाया। लोगो ने कहा वन विभाग भी ऐसे लोगो पर नजर रखकर कार्रवाई करे। वनक्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page