भवाली अल्मोड़ा हाइवे में जाम की भी सुध ले लो साहब, यात्री हो रहे हैं परेशान

ख़बर शेयर करें

-रविवार को देर शाम तक लगता रहा जाम

भवाली। पिछले एक महीने से अल्मोड़ा भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग मयखय चौराहे से आधा किमी नीचे सड़क ध्वस्त होने से वहानो से 5 किमी लंबा जाम लग रहा है। ठेकेदार द्वारा सड़क के बीच में पत्थर मशीन रखे जाने से कैची धाम तक जाम की स्थिति बन रही है। कैची प्रधान पंकज निगलटिया ने बताया कि रविवार होने से कैची मंदिर हजारों भक्त पहुँचे लेकिन भवाली से लेकर कैची तक 5 किमी लंबा जाम लगा रहा। अन्य राज्यों से आए भक्त घण्टो जाम में फंसे रहे। उन्होंने बताया कि बीच सड़क में ठेकेदार ने पत्थर रखे हैं। विभाग किसी और को सड़क बनाने के लिए दे। जिससे जाम के निजात से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि अगर जल्द सड़क से पत्थर नही हटा तो उच्य अधिकारियों को पत्र लिख कार्रवाई की जाएगी। जेई दीपक सामंत ने बताया कि ठेकेदार को बता दिया गया है। जल्द पत्थर हटाए जाएंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page