जौलजीबी प्रकरण पर भाजपा की बयानबाजी सत्ता की बौखलाहट : मनोज शर्मा

ख़बर शेयर करें

जौलजीबी प्रकरण पर भाजपा की बयानबाजी सत्ता की बौखलाहट : मनोज शर्मा

कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री पर विधायक हरीश धामी के प्रोटोकॉल का अपमान करने का लगाया आरोप, भाजपा पर साधा निशाना

भीमताल। जौलजीबी प्रकरण को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने बयान जारी कर भाजपा पर मामले को बेवजह तूल देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जौलजीबी प्रकरण में भाजपा की बयानबाजी सत्ता खोने की बौखलाहट को दर्शाती है। मुख्यमंत्री के इशारे पर भाजपा के नेता जनता द्वारा लगातार तीसरी बार चुने गए धारचूला विधायक हरीश धामी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में 20 नवंबर को होगा भव्य जागरण, 21 को विशाल भंडारा

मनोज शर्मा ने कहा कि जौलजीबी धारचूला विधानसभा क्षेत्र में आता है और विधायक हरीश धामी जौलजीबी मेले के अध्यक्ष भी हैं। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने खुलेआम उनके प्रोटोकॉल का मजाक बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब भाजपा कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतारकर सामाजिक माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री अपने ही सदन के विधायक का सम्मान नहीं कर सकते, उनसे जनता के सम्मान की अपेक्षा कैसे की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग::भवाली टैक्सी यूनियन कैंची धाम को नही नही चलाएगा शटल सेवा

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा की विचारधारा के खिलाफ जनता में नाराजगी बढ़ रही है। भाजपा कांग्रेस के ऊर्जावान विधायक हरीश धामी को बदनाम करने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की हर विधानसभा में हरीश धामी जैसे जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने वाले नेताओं की जरूरत है, जो जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठा सकें।

मनोज शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में उत्तराखंड लूट-खसोट का अड्डा बन गया है। एक ओर आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा नेताओं पर 210 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नीचे से लेकर ऊपर तक व्यवस्था पर भ्रष्टाचार हावी है और भाजपा को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं रह गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर छह चालान, आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाने और आगामी चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page