भाजपा के नव निर्वाचित सभी पांचों सांसद दिल्ली उड़े

ख़बर शेयर करें

भाजपा के नव निर्वाचित सभी पांचों सांसद दिल्ली पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि आठ या नौ जून को नव निर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हो सकता है। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी दिल्ली में ही मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 23 से 25 अक्टूबर तक सजेगा किताब कौतिक

मुख्यमंत्री धामी बुधवार देर शाम को दिल्ली रवाना हो गए थे। गुरुवार को नई दिल्ली उत्तराखंड सदन में नैनीताल-यूएसनगर के नव निर्वाचित सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। गढ़वाल के नव निर्वाचित सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी भी और हरिद्वार के नव निर्वाचित सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। उधर, टिहरी की सांसद राज्य लक्ष्मी शाह और अल्मोड़ा के नव निर्वाचित सांसद अजय टम्टा भी गुरुवार को दिल्ली रवाना हो चुके हैं। भाजपा हाईकमान ने शुक्रवार को सांसदों की बैठक भी बुलाई है। उधर, भाजपा सूत्रों का कहना है कि इसके बाद एनडीए के सभी सांसदों की बैठक होनी है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page