भवाली में भाजपा का निकाय चुनाव के लिए मंथन, किसे मिलेगा टिकट

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक रामगढ़ रोड़ स्थित एक होटल में शाम 4 बजे आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव जीतने का संकल्प दिलाया। मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वैती, विधायक सरिता आर्या ने आगामी निगम चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं व मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में चढ़ाने व सही कराने को कार्यकर्ताओ से कहा गया। आगामी चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर पार्टी प्रत्याशी को विजय बनाने के लिए संकल्प लिया गया। सभी सीटों के लिए तीन तीन नाम का पैनल तैयार करने को कहा गया। जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को संगठन के व्यक्ति को पार्टी का टिकट देने का आश्वासन दिया। पार्टी द्वारा वार्ड मेंबरों के लिए भी तीन नाम का पैनल तैयार करने को कहा गया। बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष नीमा बिष्ट, जुगल किशोर मठपाल, प्रकाश आर्य, शिवांशु जोशी भगवती सुयाल, वर्षा आर्य, लवेंद्र क्वीरा, पवन भाकुनी, मुकेश पलडिया, नरेश पांडे, कंचन साह, संजय जोशी, नंदकिशोर पांडे, हितेश साह, विक्रम क्वीरा, सुनील मेहता, दिनेश आर्य आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page