भवाली में भाजपा ने नुक्कड़ सभा कर जीता बुजुर्गों माताओं का दिल

ख़बर शेयर करें

भवाली। शुक्रवार को भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक हितेश साह के साथ शिक्षक प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं ने नगर के श्यामखेत में नुक्कड़ सभाओं के जरिए भाजपा के विकास कार्य जनता को गिनाए। भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सह संयोजक हितेश साह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लगातार देश में विकास के नए आयाम स्थापित किये जा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र की बात हो या स्वास्थ्य सुविधाओं की मोदी सरकार लगातार जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने आम जनता से अपील कर अपना वोट विकास के नाम पर देने को कहा। वही पूर्व प्रधान संजय जोशी ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में माताओं बहनों को गैस के सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं। लखपति दीदी योजना के माध्यम से मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम मोदी सरकार द्वारा किया है। उन्होंने युवा व नव मतदाता वोटरों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान निर्मला जोशी, नन्द लाल साह, हरीश सिंह नेगी, भावना मेहरा, प्रियंका भट्ट, अंजली आर्य, रोहित बिष्ट आदि कार्यकर्ता रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page