भवाली में भाजपा महिला मोर्चा ने बांटी मिठाई

ख़बर शेयर करें

भवाली। भाजपा महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष भगवती सुयाल ने कहा कि संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का विधेयक ऐतिहासिक है और इससे देश में महिलाएं राजनैतिक तौर पर मजबूत होंगी। महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में पेश होने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण मिलने पर महिलाएं मजबूत होंगी। इससे महिलाएं आसानी से लोकसभा और विधानसभा में पहुंच पाएंगी। महिलाओं के अधिक संख्या में सदन में होने से उनके मामले प्रमुखता से उठेंगे और इससे पूरे समाज को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के सम्मान को लेकर केंद्र सरकार जहां कई तरह की योजनाएं चल रही है, वहीं 33 फीसदी आरक्षण दिए जाने से उनको अत्यधिक फायदा होगा। इस विधेयक के पारित होने के बाद महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ जाएगा। विधेयक को लोकसभा में पेश करने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा भगवती सुयाल , जिला महामंत्री महिला मोर्चा डॉ प्रगति जैन, पूर्व पालिका अध्यक्ष नीमा बिष्ट, उमा पढ़ालनी, मंडल उपाध्यक्ष नीमा गोस्वामी, सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता रहे ।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page