मंथन::नगर निकायों में भाजपा चुनाव प्रभारी तैनात करेगी

ख़बर शेयर करें

निकाय चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए भाजपा प्रत्येक निकाय में चुनाव प्रभारी की तैनाती करने जा रही है। इसके साथ ही पार्टी ने मजबूत प्रत्याशियों के चयन के लिए भी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

सीएम आवास में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार के साथ निकाय चुनावों की रणनीति पर मंथन किया। इस दौरान चुनावों को लेकर चर्चा हुई और आगे की रणनीति तय

यह भी पढ़ें 👉  डोब ल्वेशाल ग्रामसभा में प्रधान प्रत्याशी सरिता आर्या को मिल रहा समर्थन

की गई। भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी निकाय चुनावों में जीत के लिए प्रत्येक निकाय में प्रभारी तैनात करने जा रही है। इससे संगठन को बूथ स्तर पर सक्रिय करने के साथ ही मजबूत चुनावी दावेदारों के चयन में भी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व ग्राम प्रधान हेमा आर्या फिर इतिहास रचने निकली, 10 सालों का है हुनर

बैठक के दौरान पार्टी की निकाय चुनावों की तैयारियों के सिलिसले में कई विषयों पर लंबी चर्चा हुई। हालांकि पार्टी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री के साथ ही बैठक को सामान्य बैठक बताया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों की तैयारी में पार्टी लंबे समय से जुटी हुई है। और पार्टी निश्चित रूप से शत प्रतिशत निकायों में जीत दर्ज करेगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page