भवाली। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ नैनीताल की मंडल स्तरीय बैठक जिला सह संयोजक हितेश साह की अध्यक्षता में जन जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश की अपराधिक न्याय प्रणाली में जो बदलाव किया है, उससे अब गरीब कमजोर, महिलाओ और बच्चो को समुचित न्याय मिलेगा। तकनीक के इस दौर में टेक्निकल एविडेंस को मान्यता मिलने से पुलिस को भी अपराधियों को सजा दिलाने में मदद मिलेगी। कहा कि देश में नए कानूनों के लागू होने से अपराध में भी कमी आयेगी। पहली बार आतंकवाद, मॉब लिंचिंग और संगठित अपराध के विरुद्ध कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है। बैठक में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा मंडल के विद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से गोष्ठियां आयोजित कर एक जनजागरूकता अभियान चलाकर जनता व छात्रों को नए कानूनों के बारे में कराने की रूपरेखा बनाई गई। जिससे जनता में इन बदलाव को लेकर किसी भी प्रकार का भ्रम, जिज्ञासा न रहे। बैठक में सुनील कुमार भट्ट, हर्षित जोशी, रीतेश भट्ट, गणेश आर्य, रोहित कुमार, जितेन्द्र सिंह, मनमोहन रावत आदि मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

