भवाली में भाजपा ने शुरू किया गाँव चलो अभियान

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में गांव चलो अभियान के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य ने किया। कार्यकर्ताओ ने एकमत होकर बूथ स्तर पर चुनावी तैयारी के लिए कार्यक्रम तय किया। बूथ स्तर व गांव-गांव तक जाकर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में प्रसार कर करने का निर्णय लिया। बूथों की टीम को और मजबूत कर पार्टी में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिससे आगामी चुनाव में पार्टी बूथ स्तर पर मजबूत रहे। दर्जा मंत्री दिनेश आर्य ने भाजपा सरकार की योजनाओं को हर घर से जोड़ने के लिए रणनीति बनाई। वही कार्यकर्ताओ ने दर्जा मंत्री को नगर में पेयजल समस्या को लेकर ज्ञापन सौपा। दो टैंक व पाइपलाइन लगंवाने की मांग की गई।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष पंकज अद्वैती, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अम्बा दत्त आर्य, जिला मंत्री प्रकाश आर्य, कार्यक्रम संयोजक मुकेश गुरुरानी, विधानसभा विस्तारक संजेश मेहता जुगल किशोर मठपाल, पवन भाकूनी,मुकेश पलाडिया प्रगति जैन मीना बिष्ट, नंदकिशोर पांडे आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page