भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत लगाए पौंधे

ख़बर शेयर करें

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को आलूखेत में अनुसूचित मोर्चा भारतीय जनता पार्टी मंडल भवाली द्वारा शहीदों की स्मृति में एक बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भाई मुकेश कुमार एवं उनकी कार्यकारिणी द्वारा तेजपत्ता, देवदार, पंगड़ तथा बांध के पेड़ लगाए गए सफल कार्यक्रम के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वैती अनु.मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार, सुरेश सोनकर, राजन लाल, वर्षा आर्य, कंचन शाह ,अजय कुमार आदि लोगों उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page