भवाली में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की हुई बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर जोर

ख़बर शेयर करें

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर जोर
भवाली। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला नैनीताल की नैनीताल विधानसभा स्तरीय बैठक शनिवार को भवाली स्थित विस्ता होटल में मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार आर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अनुसूचित समाज के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अनुसूचित समाज के लिए किए जा रहे कार्यों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविन्द्र बाली आर्य ने मतदाता पुनरीक्षण (SIR), जमरानी बांध परियोजना, शिल्पीग्राम योजना, छात्रवृत्ति, विवाह अनुदान, सीवर योजना, खाद्य योजना, आर्थिक सहायता, शौचालय निर्माण, नकल विरोधी कानून और मदरसा बोर्ड सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए अनुसूचित समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
जिला प्रभारी सूरज प्रेहरी ने कहा कि सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए, ताकि अनुसूचित समाज के अधिक से अधिक लोग उनका लाभ उठा सकें।
बैठक का संचालन पंकज अद्वेती, संतोष कुमार और मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, मंडल प्रभारी प्रकाश आर्या, हेम आर्य, जिला महामंत्री भुवन आर्य, राजन लाल, जिला मंत्री ऋषभ भारती, जिला मंत्री हेमा चौधरी, मंडल अध्यक्ष हेमंत बेदी, संजय वर्मा, नवीन आर्य, शेखर चंद्र आर्य, प्रमोद कुमार, के.एल. आर्य, गौरव हार्पर, विजय कुमार, अंशुल कुमार, मनोज पवार, बच्चे चंद, अंकित वाल्मीकि, प्रेम सागर, भुवन आर्य सहित अनुसूचित समाज के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page