भवाली। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम शनिवार को कैची धाम पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। मंदिर में पहुंचकर उन्होंने नीब करौली महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि बाबा की ख्याति दुनियाभर में है। उनके दर्शन कर मन को शांति मिलने के साथ नई ऊर्जा जागृत होती है। जिसके बाद उन्होंने भवाली में वरिष्ठ भाजपा नेता स्व मोहन बिष्ट के निधन पर उनके आवास में जाकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओ के साथ उनकी यादे सांझा की। मण्डल अध्यक्ष पंकज अद्वेती ने बताया कि प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने नीब करौली बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधायक सरिता आर्या, विधायक राम सिंह कैड़ा, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री भावना मेहरा, अखिलेश स्वमवाल अक्की, प्रकाश आर्या आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

