राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर वरिष्ठ नेता दिनेश आर्य को भाजपा नेता सचिन गुप्ता ने दी बधाई शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

दिनेश आर्य के राज्यसभा पहुंचने पर सचिन गुप्ता ने दी बधाई
बोले—उत्तराखंड की जनसमस्याओं और विकास के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी मजबूती
उत्तराखंड। राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश आर्य को भाजपा नेता सचिन गुप्ता ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दिनेश आर्य का संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा, निरंतर परिश्रम और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है।
सचिन गुप्ता ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और जनहित से जुड़े कार्यों में दिनेश आर्य की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही है। उन्हें विश्वास है कि राज्यसभा सांसद के रूप में दिनेश आर्य उत्तराखंड की जनआकांक्षाओं, जनसमस्याओं और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि दिनेश आर्य का अनुभव और संगठनात्मक क्षमता प्रदेश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी। सचिन गुप्ता ने मां भारती की सेवा और देवभूमि उत्तराखंड की प्रगति के लिए उनके सफल, सार्थक एवं उपलब्धियों से परिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना की।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page