भाजपा नेता ने ईओ के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज, फोन पर अभद्र भाषा करने का था विवाद

ख़बर शेयर करें

यहां भाजपा नेता द्वारा ईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का मामला सामने आया है। नगर मंडल अध्यक्ष दीपक धानिक और नगर पंचायत के ईओ राकेश कोटिया का मामूली विवाद थाने पहुंच गया। मंगलवार को धनिक ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए ईओ के खिलाफ बेरीनाग थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया, जबकि ईओ की तरफ से भी धनिक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जिसपर पुलिस ने फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया। मामले की जांच करने की बात कही है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दीपक धानिक ने सोमवार को थाने में तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने नगर पंचायत के ईओ राकेश कोटिया पर नगर में कीटनाशक के छिड़काव के विषय में जानकारी मांगने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया था। भाजपा नेता धनिक ने कहा कि लोकतंत्र में बातचीत का तरीका लोकतांत्रिक होना चाहिए। उधर, नगर पालिका के ईओ ने भी धानिक के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस के मुताबिक दीपक धानिक की तहरीर पर ईओ नगर पंचायत राकेश कोटिया के खिलाफ धारा 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर भवाली की हवा में बढ़ा प्रदूषण, 102 पहुंचा AQI

सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास ईओ

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राकेश कोटिया ने कहा है कि नगर में ट्रंचिंग ग्राउंड को लेकर व्यक्तिगत रंजिश निकालने और सरकारी काम में बाधा डालने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि सोमवार सुबह भाजपा नेता दीपक धानिक का फोन आया था, तब वह शौचालय में थे। बाद में उन्हें कॉल बैक की थी। इस दौरान धानिक ने जिस जगह पर कीटनाशक छिड़कने की बात कही थी, मैने उनको आश्वस्त कर दिया था। उनके साथ किसी तरह की कोई अभद्रता नहीं की।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page